Thursday, August 15, 2019

Happy Independence Day

 इस बार का स्वतंत्र दिवस मेरे लिए खास  था।  न सिर्फ मैं एक नए शहर में थी, बल्कि जिस सोसाइटी में हम रहते है, वह इसको पूरे जोश के साथ मना  भी रही थी।  इस दौरान सोसाइटी की मैगज़ीन का लांच  भी होना था।  मैंने भी अपनी तरफ से थोड़ा योगदान दिया था।  मेरे लिए भी ख़ुशी का दिन था।  मेरी बेटी का ग्रुप जय हो गाने पर डांस कर रहा था।  आज का दिन राखी भी थी और क्यूंकि शहर नया था तो मेरी बिटिया के ऊपर तीन पीढ़ियों पर राखी बाँधने का भार था उसने अपने बिजी schedule  में से सबको अपॉइंटमेंट दी।  अपने भाई को सबसे पहले, सुबह सुबह और अपने बुआ के भाई यानि पापा  और दादी बुआ के भाई यानि बाबा को डांस परफॉरमेंस के बाद।

आज जब मैं आराम कर रही थी, एक सुकून था।  बस भगवान् को धन्यवाद् बोलना बनता है।  क्यूंकि आज का दिन बस आपकी वजह से ही अच्छा चल रहा है।  thank you God ji.

No comments:

Post a Comment